1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. JEE MAIN 2021: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना से चार तो उत्तर प्रदेश और दिल्ली ने दिया 2-2 टॉपर, हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

JEE MAIN 2021: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना से चार तो उत्तर प्रदेश और दिल्ली ने दिया 2-2 टॉपर, हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

संयुक्त प्रवेश परिक्षा (JEE) मेन 2021 सत्र 3 का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया। परिक्षा परिणाम को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जारी किया है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
JEE MAIN 2021: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना से चार तो उत्तर प्रदेश और दिल्ली ने दिया 2-2 टॉपर, हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परिक्षा (JEE) मेन 2021 सत्र 3 का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया। परिक्षा परिणाम को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जारी किया है। जारी इस परिणाम को देखें तो 17 अभ्यर्थियों ने 100 प्रतिशत स्कोर किया है। 100 प्रतिशत स्कोर करने में सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अभ्यर्थी हैं।

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश तेलंगाना के अभ्यर्थियों के बाद उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के 2-2 अभ्यर्थियों ने 100 प्रतिशत अंक हांसिल कर दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद  बिहार, कर्नाटक, राजस्थान के एक-एक अभ्यर्थी ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं।

इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने NTA (जेईई) मेन 2021 के स्कोर आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के पर जाकर देख सकते हैं।

हम आपको बतातें हैं उन अभ्यर्थियों के बारे में जिन्होने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है।

कर्णम लोकेश, दुग्गनेनी वेंकट पनीश पसला, वीरा शिवा और कंचनपल्ली राहुल नायडू ने आंध्र प्रदेश से 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इसके बाद पोलु लक्ष्मी साई लोकेश रेड्डी, मदुर आदर्श रेड्डी, जोस्युला वेंकट आदित्य, से वेलावली वेंकट तेलंगाना से हैं, जिन्होने 100 पर्सेटाइल हासिल किया है।

जबकि पाल अग्रवाल और अमैया सिंघल ने उत्तर प्रदेश से 100 पर्सेटाइल हांसिल किया है। वहीं रुचिर बंसल और प्रवर कटारिया दिल्ली से हैं, जिन्होने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। हर्ष और अनमोल हरियाणा से बेहतर प्रदर्शन किया है। बिहार से वैभव विशाल, राजस्थान से अंशुल वर्मा और कर्नाटक के गौरव दास ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है।

आपको बता दें कि बहरीन, कोलंबो, दोहा, दुबई, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर और कुवैत जैसे 12 शहरों सहित भारत के 334 शहरों में 915 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा के लिए कुल 7.09 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। 

NTA ने कहा, “महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित जिलों कोल्हापुर, पालघर, रत्नागिरी, रायगढ़, सांगली और सतारा में 1,899 अभ्यर्थियों की परीक्षा 3 और 4 अगस्त, 2021 को आयोजित की गई थी, जो 25 और 27 जुलाई को उपस्थित नहीं हो सके।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...