1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. अमिताभ बच्चन की नातिन के साथ रिलेशनशिप में है इस एक्टर का बेटा! कुछ इस तरह हुआ खुलासा…

अमिताभ बच्चन की नातिन के साथ रिलेशनशिप में है इस एक्टर का बेटा! कुछ इस तरह हुआ खुलासा…

By: Amit ranjan 
Updated:
अमिताभ बच्चन की नातिन के साथ रिलेशनशिप में है इस एक्टर का बेटा! कुछ इस तरह हुआ खुलासा…

मुंबई: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली और जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी के रिश्तें हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। मीजान औऱ नव्या नवेली एक साथ कई जगह स्पॅाट किए गए हैं। जिसके चलते दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार खबरें आती रहती हैं।

हालांकि, मीजान के पिता जावेद जाफरी के इस स्टेटमेंट के बाद स्थिति थोड़ी साफ होती नजर आ रही है।

जावेद जाफरी ने मीजान और नव्या के रिश्ते पर अपनी बात रखते हुए कहा कि, ‘लोगों को बस कंटेंट चाहिए. किसी का अच्छा दोस्त होने को हमेशा कुछ और ही समझा जाता है. ये बच्चे एक साथ बड़े हुए हैं। मेरी बेटी और नव्या स्कूल के समय से दोस्त है। उनका एक ही फ्रेंड सर्कल है।’

उन्होंने आगे कहा- ‘उनका फ्रेंड्स का कॉमन ग्रुप है। बल्क‍ि सारा अली खान और मीजान भी एक ही स्कूल में थे। वे घर आते थे और सुबह के 3 बजे तक बैठेते थे। वे हमेशा एक साथ रहते हैं, इसल‍िए उन्हें लिंकअप करना आसान है।’

इससे पहले मीजान ने भी नव्या नवेली नंदा को डेट करने की खबरों पर रिएक्शन दिया था। मीजान ने कहा था कि ‘हम एक ही फ्रेंड सर्कल से हैं। नव्या मेरी बहन की सबसे अच्छी दोस्त हैं। मैं किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं।’

बता दें कि मीजान और नव्या के रिलेशनशिप की खबरें साल 2017 से आने लगी हैं। जब दोनों को मुंबई में एक थियेटर के बाहर साथ में स्पॉट किया गया था। जहां पैपराजी से बचने के लिए मीजान अपना चेहरा छुपाते दिखे थे।

जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...