1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मिस्टर इंडिया के रीमेक पर मचा बवाल, शेखर कपूर को जावेद अख्तर का जवाब

मिस्टर इंडिया के रीमेक पर मचा बवाल, शेखर कपूर को जावेद अख्तर का जवाब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मिस्टर इंडिया के रीमेक पर मचा बवाल, शेखर कपूर को जावेद अख्तर का जवाब

अली अब्बास जफर ने अनिल कपूर की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया 2’ के बनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद से इस फिल्म को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म के निर्देशक शेखर कपूर इसके एलान के बाद से ही नाराज हैं। हाल ही में उन्होंने इसे लेकर जब ट्वीट किया तो जावेद अख्तर ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी।

गुरुवार को शेखर कपूर ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जताते हुए लिखा कि, मिस्टर इंडिया के रीमेक पर तर्क ये नहीं है कि इसे बनाने से पहले मेरी इजाजत ली गई या नहीं। सवाल ये है कि अगर आप किसी निर्देशक के बहुत कामयाब काम से बनी फिल्म को रीमेक कर रहे हो तो क्या उस काम पर निर्देशक के कोई क्रिएटिव राइट्स नहीं होते हैं जिसे उसने इतनी मेहनत से किया है?

उनके इस ट्वीट पर जवाब देते हुए जावेद अख्तर ने लिखा कि, शेखर साहब, कहानी, परिस्थिति, सीन, किरदार, डायलॉग, लिरिक्स यहां तक की फिल्म का टाइटल तक आपका खुद का नहीं है। ये सब मैंने आपको दिया है। हां, आपने इस सब को बहुत ही खूबसूरती से बनाया है लेकिन आप कैसे ये दावा कर सकते हैं कि ये फिल्म मुझसे ज्यादा आपकी है। ये आपका आइडिया नहीं था, ये आपका सपना नहीं था।

बताते चले कि, फिल्म मिस्टर इंडिया वर्ष 1987 में आई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था और इसे प्रोड्यूस बोनी कपूर ने किया था। यह फिल्म परदे पर सुपरहिट हुई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...