1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जौनपुर : एक दिन में 40 कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप

जौनपुर : एक दिन में 40 कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जौनपुर : एक दिन में 40 कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप

जौनपुर जनपद में गुरूवार को एक ही दिन में सबसे अधिक कोरोना पीड़ित मरीज मिले है। यहां एक ही दिन में 40 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

इन 40 मरीजों के साथ जनपद में कुल मरीजों की संख्या 247 हो गयी है। इसमें तीन मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 111 स्वस्थ हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 133 हो गई है।

इसके अलावा 416 नए लोगों के भी सैंपल लिये गये। ये 416 सैंपल मिलाकर अब तक कुल 6004 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं और 4096 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।

कोरोना से संक्रमित कुल मरीजों में से 220 मुंबई से आए लोग हैं। इसके अलावा सात गुजरात और 12 मरीज दिल्ली-एनसीआर से लौटे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...