1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जौनपुर: सड़कों पर उतरी पुलिस, लोगों से घरों में रहने की अपील

जौनपुर: सड़कों पर उतरी पुलिस, लोगों से घरों में रहने की अपील

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जौनपुर: सड़कों पर उतरी पुलिस, लोगों से घरों में रहने की अपील

जौनपुर: कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन के तीसरे चरण की घोषणा के बाद शनिवार को पुलिस ने शहर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रुट मार्च किया। पैदल, बाइक और जीप में सवार पुलिसकर्मियों ने मार्च के दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील की।

बतादें कि, एएसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी सुशील कुमार मिश्र के नेतृत्व में कोतवाली, लाइन बाजार, जफराबाद, सरायख्वाजा थाने की फोर्स ने शहर में मार्च किया। मार्च के दौरान अफसर पैदल चल रहे थे। उनके पीछे कोबरा, पीआरवी, वज्र वाहन सहित अन्य वाहन चल रहे थे। कोतवाली चौराहा से शुरू हुआ मार्च नवाब युसूफ रोड, चांद मेडिकल तिराहा, शाहगंज पड़ाव, रौजा अर्जन, बड़ी मस्जिद, मल्हनी पड़ाव, पुरानी बाजार, बेगमगंज, लाल दरवाजा पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इसके बाद टीएसआई विनोद सिंह के साथ कोबरा मोबाइल दस्ता और पीआरवी टीम ने पूरे शहर क्षेत्र में चक्रमण किया गया। इस दौरान लोगों से सोशल डिस्टेसिंग बनाने, लॉकडाउन का पालन करने, घरों से न निकलने, हमेशा मास्क लगाने की अपील की गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...