1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जौनपुर: एक और कोरोना पॉजिटिव, पांच मई को दो अन्य साथियों के मुंबई आया था

जौनपुर: एक और कोरोना पॉजिटिव, पांच मई को दो अन्य साथियों के मुंबई आया था

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जौनपुर: एक और कोरोना पॉजिटिव, पांच मई को दो अन्य साथियों के मुंबई आया था

जौनपुर में एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह खुटहन ब्लाक का निवासी है। पांच मई को दो अन्य साथियों के साथ चार पहिया वाहन से मुंबई के उड़ाला पूर्व एंटाप हिल से गांव आया था। 10 मई को सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट आज बुधवार को आई है।

उसके साथ दो अन्य लोग भी आए थे। इसमें एक सुल्तानपुर और दूसरा जौनपुर के मुफ्तीगंज का निवासी है। डीएम ने पुष्टि की है। जिले में अब कुल 13 केस हो गए हैं, जिसमें आठ स्वस्थ हो चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...