जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। महज़ दो दिनों में 64 मरीजों की पुष्टि हुई है।
इसमें शुक्रवार को 43 और शनिवार को 21 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इन सबके बीच प्रशासन की चिंता प्रवासियों से फैल रहे संक्रमण पर ज़्यादा है।
क्योंकि इनके आने से पहले जौनपुर ने अपने सभी मरीजों को ठीक कर लिया था। अब यहां कुल संख्या 112 हो गई है। इसमें दो को जान गंवानी पड़ी है।