रिपोर्ट : सतीश गुप्ता
फर्रुखाबाद : श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत कायमगंज के गंगा दरबाजा शिवाला भवन स्थित गायत्री धाम परिसर से विधायक अमर सिंह खटिक, राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथिलेश अग्रवाल व चेयरमैन सुनील चक के नेतृत्व में एक विशाल एवं भव्य जन जागरण पदयात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारम्भ भगवान श्री राम के स्वरूपों के पूजन के साथ हुआ ।
आपको बता दें कि पदयात्रा के दौरान भगवान श्री राम के स्वरूपों को एक सुसज्जित रथ पर विराजमान कर बैण्डबाजो के साथ नगर में घुमाया गया । नगर भ्रमण के दौरान पदयात्रा पर उत्साहित नगर वासियों द्वारा जोरदार पुष्प वर्षा कर व आतिशबाजी चलाकर जगह-जगह ऐतिहासिक स्वागत किया गया ।
वहीं उद्योग व्यापार मण्डल कंछल गुट के नगर महामंत्री अमित सेठ के प्रतिष्ठान पर पदाधिकारियों द्वारा तथा कई दुकानदारों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों पर पदयात्रा में मौजूद सभी लोगों को गर्म चाय एवं शुद्ध पेयजल के साथ जलपान कराया गया । आपको बता दें कि पदयात्रा के दौरान उत्साहित युवाओं व महिलाओं द्वारा भगवा ध्वज लहराकर एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम, जय श्रीराम ।
बता दें कि विशाल एवं भव्य जन जागरण पदयात्रा शिवाला भवन स्थित गायत्री धाम से प्रारम्भ होकर मुख्य चौराहा,लोहाई बाजार, श्यामागेट, बजरिया,पटवन गली, सहारा चौराहा, ट्रांसपोर्ट चौराहा,जटबारा होते हुए गल्ला मण्डी चौराहे पर पहुंच कर पदयात्रा का समापन हो गया।
पदयात्रा के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ मिथिलेश अग्रवाल, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक, भोजपुर विधायक सुशील शाक्य, चेयरमैन सुनील चक, सरस्वती वर्मा, डॉ. विकास शर्मा, अखिलेश शर्मा, अमरदीप दीक्षित, होरी लाल मिश्र, पवन गुप्ता,अनुपम अग्रवाल, मनोज कौशल, संजय गुप्ता, अमित सेठ, अशोक गुप्ता, कोमल गुप्ता,सुशील राजपूत, कन्हैया लाल गुप्ता, अरविंद गोयल, सुरेन्द्र गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, मनोज तिवारी सहित हजारों की संख्या में उत्साहित नगरवासी व महिलाएं मौजूद रही ।