जौनपुर में कोरोना का संक्रमण कहर बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे में 89 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से एक्टिव केस के मामले में जौनपुर यूपी में तीसरे नंबर पर आ गया है। यहां से ज्यादा एक्टिव केस केवल नोएडा और कानपुर में हैं। कोरोना के मामलों में सबसे चर्चित रहे गाजियाबाद और आगरा भी अब रोजाना आ रहे नए केस और एक्टिव मामलों में जौनपुर से पीछे हो गए हैं।
जिले की हालत यह हो गई है कि पॉजिटिव मरीजों को अस्पतालों में पहुंचाने में ही दो-दो दिन लग जा रहे हैं। पॉजिटिव मरीजों के परिजनों और अन्य लोगों की सैंपलिंग में तो उससे भी ज्यादा वक्त लग रहा है। कहीं-कहीं तो पॉजिटिव मरीजों के परिजनों को सैंपलिंग के लिए चार दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।