वरुण की रिपोर्ट
आज जालौन जनपद में एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। महिला अपने परिवार के साथ अहमदाबाद से अपने ग्राम रूरा सिरसा विकास खण्ड नदीगांव तहसील माधौगढ़ में आयी थी।
जिनकी 04 साल की बच्ची बीमार होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सतर्कता बरतते हुये कि उक्त महिला अहमदाबाद से आयी है इसके कारण महिला का दिनांक 22.05.2020 को सैंपल ले लिया था।
इसके अलावा कुल 44 सैंपल मेडिकल कालेज झाँसी भेजे थे जिसमें से सिर्फ महिला की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है।
अब इसके साथ ही जनपद में कुल कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 43 हो गयी है, जिसमें से 35 व्यक्ति ठीक हो गये है और 02 की मृत्यु हो चुकी है।