{ वरुण की रिपोर्ट }
हाल ही में कृष्णा नगर उरई में जो महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी उनके यहाँ एक व्यक्ति सब्जी बेचता था।
वह व्यक्ति भी कृष्णा नगर उरई में ही रहते है जिनका दिनाँक 04/05/2020 को सेम्पल भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है।
और इसी तरह अब अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 09 हो गयी है। आपको बता दे, जालौन में कोरोना के भय से गांव कस्बे लौटने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
प्रशासन ने अब सभी की सूची बनाने का फैसला किया है। वही कानपुर जनपद में अब तक
शहर में पकड़े गए 54 तब्लीगी जमातियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। ये सभी गैर जनपद या प्रांत के रहने वाले है।