रिपोर्ट- वरुण गुप्ता
जालौन में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है, पिछले 24 घण्टों में 10 लोगों के संक्रमित पाये जाने से हड़कंप मचा हुआ है।
इन मामलों के आने के बाद मंगलवार को कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। जिसमें एक्टिव केस 25 हो गए है .
मंगलवार को कोंच नगर में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद डीएम-एसपी ने इस इलाके का निरीक्षण करने के बाद पूरे नगर को सील करा दिया .
साथ ही कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले लोगों की ट्रेसिंग करके उनके सेंपिल लिए जा रहे है।