बॉलीवुड एक्टर और मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने बेहतरीन अदाकारी और सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और फैन्स के लिए अपने इवेंट्स की तस्वीरें या वीडियो शेयर करते हैं। दिलजीत ने अब एक और तस्वीर शेयर की है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में दिलजीत दोसांझ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप के साथ ताजमहल के पास बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसके कैप्शन में लिखा है: “मैं और इवांका, पीछे ही पड़ गई कहती कि ताज महल जाना है ताज महल जाना है, मैं फिर ले गया और क्या करता” दिलजीत दोसांझ की इस तस्वीर पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस फोटो को देख साफ समझा जा सकता है कि ये फोटो एडिट की हुई है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान उनके साथ बेटी इवांका ट्रंप, दामाद जेरेड कुशनेर भी आए थे। इस दौरान उन्होंने ताजमहल को भी दीदार किया था।
दिलजीत ने जैसे ही यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की लोग इनका मजाक उड़ाने लगे और कमेंट्स करने लगे, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। दिलजीत के साथ लोगों ने ट्रंप को लेकर भी मीम बनाने शुरू कर दिए। यहां तक कि इनकी फोटो के रिएक्शन को हॉलीवुड एक्ट्रेस कायली जेनर के रिएक्शन संग भी कंपेयर किया गया। उसके बाद इवांका ट्रंप ने ट्वीट कर दिलजीत को कहा-मुझे शानदार ताजमहल ले जाने के लिए धन्यवाद।
फिल्मों की बात करें तो वहीं, दिलजीत दोसांझ ने बॉलीवुड में फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से डेब्यू किया था। हाल ही में उनकी अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गुड न्यूज’ आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार मुख्य किरदार निभाते नजर आये थे इसके अलावा फिल्म ‘सूरमा’ में भी उनके काम को खूब सराहा गया था। दिलजीत को पंजाबी फिल्म जैसे ‘जट्ट एंड जूलिएट’ ‘पंजाब 1984’, ‘सरदार जी’, सुपर सिंह, ‘अंबरसरीया’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। दिलजीत दोसांझ को ‘बैक टू बेसिक’ एलबम से लोकप्रियता हासिल हुई थी।