शुक्रवार को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने मुंबई स्थित अपने घर पर होली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई जानी-मानी बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। मगर इस पार्टी में सबसे स्पेशल जोड़ी निक-प्रियंका पर सबकी नजरें थी।
बता दे, सोशल मीडिया पर इन दोनों की पार्टी वाली तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। इतना ही नहीं प्रियंका और निक ने भी इस होली की वीडियों और तस्वीरे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें रंग खेलते हुए निक का ऐसा हाल हुआ जो देखने लायक था। निक अपने हाथ में लगे रंगों को साफ कर रहे हैं और फिर प्रियंका की ड्रेस से ही हाथ पोछने लगते हैं।
प्रियंका ने वीडियों के कैप्सन में लिखा, ‘तौलिए की जरूरत किसे है..?’ बताते चले होली की इस पार्टी में निक बिल्कुल भारतीय पारंपरिक कपड़ों में दिख रहें थे। प्रियंका और निक के साथ तस्वीरों में कटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं। निक जोनस ने होली की सभी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
इनके अलावा ईशा अंबानी की होली पार्टी में लंबे समय से अपने अफेयर के कारण सुर्खियों में चल रहें विक्की कौशल और कटरीना कैफ भी शामिल थे। इसी बीच पार्टी के अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें विक्की कौशल, कटरीना को रंग लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों होली के रंग में पूरी तरह डूबे दिखे।