1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. क्या सच में जुए में पति को हार गई टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता, देखिए वीडियो

क्या सच में जुए में पति को हार गई टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता, देखिए वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
क्या सच में जुए में पति को हार गई टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता, देखिए वीडियो

सोशल मीडिया पर इन टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सरगुन अपनी पति टीवी एक्टर रवि दुबे के साथ नजर आ रही हैं। लोगों को दोनों का वीडियों काफी पसंद आ रहा है जिसके चलते वीडियो अभी तक लगभग ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दें सरगुन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में कुछ लोग सरगुन मेहता के पति और टीवी एक्टर रवि दुबे का सामान छीनते नजर आ रहे हैं। यही नहीं, बाद में यह लोग उन्हें उठाकर ही ले जाते हैं।

https://www.instagram.com/p/B87uS6Dg21V/?utm_source=ig_web_copy_link

सरगुन मेहता ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट की है और लिखा है, ‘समझ आया कि नहीं? जीतने गई थी, जुए में रवि हार आई रे…’ इस तरह सरगुन मेहता और रवि दुबे के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। रवि दुबे और सरगुन मेहता टेलीविजन पर जबरदस्त धूम मचा चुके हैं, और अपने सीरियल्स से फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं।

बता दें कि सरगुनम मेहता और रवि दुबे पंजाबी फिल्म प्रोड्यूसर भी बन चुके हैं। सरगुन मेहता ने पंजाबी फिल्मों में बड़ा नाम भी हैं और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। सरगुन ने ’12/24 करोल बाग’ सीरियल के छोटे परदे से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद कई सीरियल्स में धूम मचाई। 2015 में उनकी पहली पंजाबी फिल्म ‘अंग्रेज’ आई थी। इस साल भी उनकी दो पंजाबी फिल्में पहले से ही तैयार हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...