बॉलीवुड के जाने माने सितारे इरफान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म से ‘अंग्रेजी मीडियम’ फिल्मी दुनिया में धमाकेदार वापसी करने जा रहे है। वह अपनी बीमारी के कारण फिल्मों से दूरी बनाए हुए थे। फिलहाल उनकी तबियत में पहले काफी सुधार होने की वजह से दोबार एंट्री करने जा रहे है।

इस बात की जानकारी उन्हें खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने चहाने वालों को बताया की वह ज्लद अपनी अपकमिंग फिल्म के जारिए अपने फैंस के बीचे होंगे। साथ ही इरफान ने बताया कि, उनकी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ जल्द ही तैयार होकर रिलीज कर दी जाएगी। इस फिल्म में टीवी की मशहूर एक्ट्रस राधिका मदद इरफान की बेटी के रोल में नजर आने वाली है।

बता दें कि, ग्यारह फरवरी को फिल्म मेकर्स ने अपकमिंग फिल्म अंग्रेजी मीडियम का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसी के साथ मेकर्स यह बताया कि,मइस फिल्म का ट्रेलर 13 फरवरी को रिलीज कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी मिलते ही इरफान के फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।