1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बिल्ली के साथ खेल रहे इरफान: फैन्स बोले, दिल में आज भी ज़िंदा हो

बिल्ली के साथ खेल रहे इरफान: फैन्स बोले, दिल में आज भी ज़िंदा हो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिल्ली के साथ खेल रहे इरफान: फैन्स बोले, दिल में आज भी ज़िंदा हो

इरफ़ान आज भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन लोगों के दिलो में वो आज भी ज़िंदा है। उनके इस दुनिया से जाने के बाद उनके चाहने वाले उनकी यादों के सहारे ही अब उन्हें महसूस कर रहे है।

इरफ़ान के बेटे अक्सर अपने पिता के वीडियो शेयर करते है। एक ऐसा ही वीडियो उन्होंने शेयर किया है जिसमे इरफ़ान बिल्ली के साथ खेल रहे है।

https://www.instagram.com/p/B__Oz0QAT5l/?utm_source=ig_embed

वीडियो में इरफान नज़र नहीं आए हैं, लेकिन उनके हाथ में एक बिल्ली दिख रही है, जो कि उनकी उंगलियों के साथ खेल रही है।

तस्वीर में इरफान बैठे नज़र आ रहे हैं और उनके हाथ में छोटी सी बिल्ली नज़र आ रही है। हिंदी और अंग्रेज़ी सिनेमा के जाने माने अभिनेता इरफान का निधन पिछले महीने 29 अप्रैल को हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...