भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित मैरियट होटल में आयोजित इन्वेस्ट समिट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उद्योग जगत के प्रतिनिधि, निवेशक और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर मजबूत नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है और मध्य प्रदेश भी तेज गति से आर्थिक विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योग, अधोसंरचना, पर्यटन, कृषि और सेवा क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार निवेशकों को बेहतर सुविधाएं, पारदर्शी व्यवस्था और मजबूत आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है, जिससे निवेश को बढ़ावा मिल सके।

सीएम मोहन यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे इन्वेस्ट समिट प्रदेश में नए निवेश आकर्षित करेंगे और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि इससे मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित निवेशकों से प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया और कहा कि मध्य प्रदेश भविष्य में देश के प्रमुख निवेश केंद्रों में शामिल होगा।