1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 277 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में, सालों से कर रहे थे अवैध कारोबार

277 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में, सालों से कर रहे थे अवैध कारोबार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
277 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में, सालों से कर रहे थे अवैध कारोबार

रिपोर्ट : उमेश सिंह / मोहम्मद आबिद
चंदौली में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है जहां अपराधियों के खिलाफ हो रही बड़ी कार्रवाई में अभियान चलाया जा रहा है। बतादें कि एसपी चंदौली अमित कुमार के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है और आरोपियों पर कड़ी लगाम कसी जा रही है बतादें कि आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से लाखों का गांजा बरामद किया है।

[videopress wL22Fa1W]

बतादें कि चंदौली में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब मिली जब प्रभारी निरीक्षक थाना बलुआ उदय प्रताप सिंह चहनिया चौराहे पर फरार और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी स्वाट टीम प्रभारी विजय चंद्र तिवारी मय हमराही चहनिया चौराहे पर मिले और आपस में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में बातचीत कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक लोडेड ट्रक कंटेनर अवैध गांजा लेकर सकलडीला की तरफ से आ रहा है जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ लिया।

[videopress QNzlKgxI]

बताया जा रहा है की चालक और बराबर में बैठे व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताएं कि चालक के बराबर में सीट पर  गांजा छिपाया गया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 277 किलो गांजे को जब्त कर लिया है जिसकी कीमत बाजार में लाखों रूपये की बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

[videopress yKlkldxh]

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना बलुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, बड़ी मात्रा में गांजा तस्कर अवैध तरीके से ले जा रहे थे, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख है, गांजा एवं अवैध मादक पदार्थ युवाओं के लिए अहितकारी साबित होता है,गिरफ्तार आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...