1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी के निर्देश: अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों का आकस्मिक निरीक्षण करें स्वास्थ्य मंत्री

सीएम योगी के निर्देश: अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों का आकस्मिक निरीक्षण करें स्वास्थ्य मंत्री

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम योगी के निर्देश: अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों का आकस्मिक निरीक्षण करें स्वास्थ्य मंत्री

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान ना सिर्फ उन्होंने आम जन से बात की बल्कि अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

उन्होंने अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा है कि अस्पतालों, मेडिकल काॅलेजों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाए।

व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, जनता से सीधा फीडबैक प्राप्त करते हुए कार्यों की हकीकत को मौके पर परखने के लिए औचक निरीक्षण किए जाएं ताकि ज़मीनी हकीकत बेहतर बन सके।

आगे उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के लिए मुख्य सचिव, डीजीपी, सभी डीएम तथा और कप्तानों से नियमित संवाद करें।

सीएम योगी ने कहा, कामगारों, श्रमिकों को नियमित खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर इनके राशन कार्ड बनाए जाएं।

यदि किसी कामगार, श्रमिक का बैंक खातों को अविलम्ब सक्रिय कराएं और कामगारों, श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ते की धनराशि मिल सके।

किसी भी कोविड अस्पताल में बेड की संख्या 100 से कम न हों साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस, PAC, फायर सर्विस, रेलवे पुलिस के कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...