इस देश में जबसे कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन हुआ है तबसे देश के मजदूरों के सामने रोज़ी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। लेकिन उनकी मदद करने वालो की भी कोई कमी नहीं है।
अनेक हाथ इन मजदूरों की मदद करने को उठ रहे है और इनमे पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी शामिल है।
डिंपल यादव खुद जनप्रतिनिधि रह चुकी है पूर्व सांसद होने के नाते वो अपनी ज़िम्मेदारी बखूबी समझती भी है और निभा भी रही है।
आम तौर पर देखा जाता है की लोग एक बार राजनीती में सफल हो जाने पर जनता से सरोकार नहीं रखते लेकिन डिंपल यादव न सिर्फ इन मजदूरों की सेवा कर रही है बल्कि इस चिलचिलाती धुप में उनके रोटी पानी का प्रबंध कर रही है।
मजदूरों की तरफ उठ रहे डिंपल यादव के ये हाथ इस बात का सबूत है की संकट की इस घड़ी में प्रदेश एकजुट है।
इन प्रवासी मजदूरों की सेवा कर ना सिर्फ वो अपनी दायित्व निभा रही है बल्कि प्रदेश की जनता को इन मजदूरों की रक्षा का सन्देश भी दे रही है।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव अपने बच्चों के साथ आज सुबह से ही हाइवे पर जगह जगह प्रवासी मजदूरों को भोजन व नाश्ता पानी बांटती नजर आई।
डिपंल यादव ने अपने बच्चों के साथ पलायन कर रहे गरीब प्रवासी श्रमिकों को उनकी वाहनों में लंच पैकेट व पानी की बोतले बांटी।
सुबह से ही गरीबो के लिए भोजन पानी की व्यवस्था कर सड़कों पर निकली सांसद डिम्पल यादव ने मीडिया से दूरी बनाई रखी।