रिपोर्ट : इब्ने हसन जैदी / मोहम्मद आबिद
कानपुर : बेटियों के खिलाफ छेड़खानी के मामलों में इजाफा हो रहा है और आज कानपुर में सात साल के मासूम से अश्लीलता का मामला सामने आया है जहां बच्चे के साथ एचएएल के इंजीनियर ने घिनौने काम को अंजाम दिया है और बच्ची को डरा धमकाकर किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी दी।

काफी समय के बाद बच्चा को ढूंढने के बाद जानकारी हुई और इस मामले में बच्चे के परिजनों ने आरोपी की पिटाई कर दी,जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र का है जहां अनिल पांडेय प्रयागराज में एचएएल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर तैनात है और छुट्टी पर वह प्रयागराज से घर लौटा था. उसने दोपहर में पड़ोसी के सात साल के बच्चे से पानी मंगवाया था जब बच्ची पानी लेकर उसके घर गया तो उसने दरवाजा बंद कर उसके साथ अश्लीलता की।
[videopress 1L7CfYB5]
वहीं कुछ देर बाद उसके पिता वहां पहुंचे तो बच्चा बीस रुपये का नोट हाथ में लेकर बाहर निकला और पिता के पूछने पर उसने इंजीनियर की करतूत बताई.इसके बाद बवाल शुरू हो गया, और इलाके के लोगों ने इंजीनियर को जमकर पीटा और फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने इंजीनियर को हिरासत में ले लिया।
वहीं अब पूरे मामले में पुलिस ने इंजीनियर पर छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.पुलिस के अधिकारी मामले में सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं, पुलिस अधिकारियों का कहना है की आरोपी को बिलकुल भी नहीं बख्सा जाएगा।