1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दो घंटे में मुंबई से आगरा पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट, आगरावासियों में खुशी

दो घंटे में मुंबई से आगरा पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट, आगरावासियों में खुशी

आगरा जिला अब हवाई मार्ग से भी कनेक्ट हो गया है। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आगरावासी अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दो घंटे में मुंबई से आगरा पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट, आगरावासियों में खुशी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

आगरा: आगरा जिला अब हवाई मार्ग से भी कनेक्ट हो गया है। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आगरावासी अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। उन्होने बताया कि मुंबई से दो घंटे में फ्लाइट आगरा पहुंच गई। हम आपको बतायेंगे कौन सी फ्लाइट किस दिन आ रही है।

आपके बता दें कि आगरा जिले में विमान सेवा के शुरू होने के बाद से ही हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। आगरा से मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलोर के लिए इस समय फ्लाइट आ और जा रही हैं। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा शुरू की गई इन फ्लाइट्स से आगरावासी खूब सफर कर रहे हैं।

शनिवार को मुंबई से दो घंटे में फ्लाइट आगरा पहुंची। इस दौरान मुंबई से आगरा 99 लोगों ने हवाई सफर का आनंद लिया। आगरा से मुंबई जाने वालों की संख्या 88 रही। आपको बता दें कि आगरा से मुंबई और अहमदाबाद की फ्लाइट जहां सप्ताह में तीन दिन चल रही है तो वहीं बेंगलोर की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन रहती है। इसके साथ ही जल्द ही भोपाल के लिए भी आगरा से फ्लाइट शुरू हो सकती है।

आगरा टू अहमदाबाद

आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन यानी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित हो रही है। अहमदाबाद से फ्लाइट सुबह 8 बजे आगरा के लिए चलती है जो कि यहां पर सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर आ जाती है। इसके बाद आगरा से यही फ्लाइट 10 बजकर 30 मिनट पर रवाना होती है जो कि अहमदाबाद 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाती है। इसका सेवर किराया 2799 रुपये रखा गया है।

आगरा टू मुंबई

मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट 6E 828 • A320 सुबह 10 बजकर 50 मिनट से आगरा के लिए उड़ान भरती है जो कि यहां दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच जाती है। इसके बाद 6E 5304 • A320 फ्लाइट दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से मुंबई के लिए उड़ान भरती है, जो कि दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर मुंबई पहुंच जाती है। आगरा से मुंबई जाने के लिए इंडिगो का सेवर किराया 5319 रुपये है। आगरा से मुंबई जाने वाली ये फ्लाइट सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलती है।

आगरा टू बेंगलोर

आगरा से बेंगलोर की फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होती है। बेंगलोर से फ्लाइट सुबह 8 बजे आगरा के लिए चलेगी जो कि यहां पर सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर आ जाएगी। इसके बाद आगरा से यही फ्लाइट 10 बजकर 30 मिनट पर चलेगी जो कि अहमदाबाद 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाएगी। फ्लाइट सेवा शुरु होने से आगरावासियों में काफी खुशी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...