1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. औरैया में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की हुई मौत

औरैया में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की हुई मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
औरैया में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की हुई मौत

 यूपी के औरैया जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवा कटरा के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरजार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को मिनि पीजीआई सैफई रेफर किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...