1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. भारत आज आठवीं बार यूएनएससी का अस्थायी सदस्य बनेगा, पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

भारत आज आठवीं बार यूएनएससी का अस्थायी सदस्य बनेगा, पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत आज आठवीं बार यूएनएससी का अस्थायी सदस्य बनेगा, पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

भारत बुधवार यानी आज आठवीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थाई सदस्य बनने के लिए तैयार है। गैर-स्थायी सदस्य के रूप में देश का यह कार्यकाल 2021-2022 के लिए होगा।

193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा अपने 75वें सत्र के लिए अध्यक्ष सुरक्षा परिषद के लिए अस्थायी सदस्यों और आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के सदस्यों का चुनाव कराएगी।

वहीं इस पर पाकिस्तान ने गंभीर चिंता जताई है। उसका कहना है कि यह खुशी नहीं बल्कि चिंता की बात है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी ने कहा कि यूएनएससी का अस्थाई सदस्य बनने का भारत का इरादा पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा इस मंच से उठाए जाने वाले प्रस्तावों को खारिज करता रहा है, खासतौर से कश्मीर के मुद्दों को।

भारत का अस्थायी सदस्य के तौर पर 15 देशों की सुरक्षा परिषद में शामिल होना लगभग तय है। भारत 2021-2022 के कार्यकाल के लिए एशिया-प्रशांत श्रेणी से अस्थायी सीट के लिए उम्मीदवार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...