ब्राजील को पछाड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देश हो गया है। आपको बता दे कि हमारे देश में 42 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं।
देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 90,802 नए मामले सामने आए हैं वहीं 1,016 लोगों की जान चली गई है।
आपको बता दे कि दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है लेकिन हर दिन अमेरिका से दोगुने-तीन गुने कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं।
देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 लाख 4 हजार हो गई और इनमें से 71,642 लोगों की मौत हो चुकी है।
इसके अलावा एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 82 हजार हो गई और 32 लाख 50 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।
बताते चले कि संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या साढ़ें तीन गुना अधिक है।
ICMR के मुताबिक, 6 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 4 करोड़ 98 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।