1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत-चीन सीमा विवाद पर आज होगी बातचीत

भारत-चीन सीमा विवाद पर आज होगी बातचीत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत-चीन सीमा विवाद पर आज होगी बातचीत

भारत और चीन के बीच आज सीमा विवाद पर 18वें दौर की बैठक होने वाली है.वर्किंग मेकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन की बैठक में दोनों देश लद्दाख में जारी विवाद पर बात करेंगे….लद्दाख के सीमाई इलाके में जारी दोनों देशों के बीच तनाव को लेकर यह बैठक होने जा रही है.भारत चाहता है कि लद्दाख के पैंगोंग सो इलाके से चीन अपनी फौज हटाए.वहीं सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों के बीच आज राजनायिक स्तर की वार्ता होगी.कोरोना महामारी को देखते हुए यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी.चीन की ओर से विदेश मंत्रालय में सीमा विभाग के महानिदेशक हिस्सा लेंगे.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...