1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत-चीन सीमा विवादः लद्दाख में बेहद तनावपूर्ण हो रहे है हालात

भारत-चीन सीमा विवादः लद्दाख में बेहद तनावपूर्ण हो रहे है हालात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत-चीन सीमा विवादः लद्दाख में बेहद तनावपूर्ण हो रहे है हालात

भारत और चीन के बीच दक्षिणी लद्दाख के पैगांग त्सो क्षेत्र में स्पांगुर गैप और स्पांगुर लेक के पास हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। सूत्रों के अनुसार, रोजी लॉ, चुशुल, फिंगर 4 के पास और डेपसांग में स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। शनिवार को भी दोनों देशों के ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारियों ने साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक तनाव घटाने के लिए की गई चर्चा भी बेनतीजा रही।

सूत्रों ने बताया कि करीब छह स्थानों पर दोनों देशों के सैनिक 200-900 मीटर की दूरी पर शूटिंग रेंज की स्थिति में आ गए हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र से भारतीय सैनिकों को हटाने के लिए चीन ने अपना विशेष दस्ता तैनात कर दिया है। यह दस्ता शारीरिक युद्ध, मल्ल युद्ध, पर्वतारोही, मुक्केबाजी में माहिर सैनिक का हैं। इन्हें वहां का मिलिशिया दस्ता कहा जाता है और युद्धकाल जैसी स्थिति में चीनी फौज की मदद के लिए इन्हे इस्तेमाल किया जाता है।

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थिति बेहद तनाव पूर्ण हो रही है। पहाड़ी की चोटी पर भारतीय सैनिक तैनात हैं, ठीक नीचे और उनके सामने उन्हें चीन की सेना घेर कर खड़ी है। भारत ने भी चीन की तैयारी को देखकर किसी भी चुनौती से निपटने की तैयारी कर रखी है।

स्पांगुर लेक और स्पांगुर गैप क्षेत्र को भारतीय सैनिकों को तत्काल खाली कर देने का चीन लगातार दबाव बना रहा है। रक्षा मंत्रियों और विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान भी यह मुद्दा उठा था। वहीं चीन को जवाब देने के लिए भारतीय सैनिक ऊंचाई और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों पर डटे हुए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...