1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. India AI Impact Summit 2026: CM डॉ. मोहन ने नीवक्लाउड के स्टॉल का किया अवलोकन

India AI Impact Summit 2026: CM डॉ. मोहन ने नीवक्लाउड के स्टॉल का किया अवलोकन

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीवक्लाउड के स्टॉल का दौरा किया। स्वदेशी AI, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, AI चिप और ₹10,000 करोड़ निवेश योजना पर चर्चा।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
India AI Impact Summit 2026: CM डॉ. मोहन ने नीवक्लाउड के स्टॉल का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान इंदौर आधारित टेक कंपनी नीवक्लाउड के प्रदर्शनी स्टॉल का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नीवक्लाउड के फाउंडर एवं सीईओ नरेन्द्र सेन से कंपनी की वर्तमान गतिविधियों और भावी योजनाओं पर विस्तार से संवाद किया।

भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य

नीवक्लाउड के सीईओ नरेन्द्र सेन ने मुख्यमंत्री को बताया कि कंपनी की स्थापना भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की गई है। नीवक्लाउड स्वदेशी AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रही है, ताकि देश का संवेदनशील डेटा देश में ही सुरक्षित रह सके। उन्होंने बताया कि नीवक्लाउड और रैकबैंक के साथ मिलकर वर्तमान में 150 से अधिक कुशल प्रोफेशनल्स कार्यरत हैं, जो इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड, डेटा सेंटर ऑपरेशंस और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं।

स्वदेशी AI चिप और सेमीकंडक्टर पर भी काम

नरेन्द्र सेन ने जानकारी दी कि कंपनी स्वदेशी AI चिप के विकास की दिशा में भी कार्य कर रही है। इसका उद्देश्य- विदेशी तकनीक पर निर्भरता कम करना, संवेदनशील और रणनीतिक डेटा को देश में सुरक्षित रखना, AI और सेमीकंडक्टर जैसी अहम तकनीकों पर भारत का नियंत्रण सुनिश्चित करना है।  उन्होंने बताया कि अब तक ₹700 करोड़ का निवेश सुरक्षित किया जा चुका है, जबकि अगले पाँच वर्षों में ₹10,000 करोड़ का निवेश भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर्स और सेमीकंडक्टर तकनीक के विकास के लिए प्रस्तावित है।

रोजगार और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा

रैकबैंक के माध्यम से ऊर्जा-कुशल और हाई-डेंसिटी AI डेटा सेंटर्स स्थापित किए जा रहे हैं। इससे न केवल अत्याधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो रहा है, बल्कि रोजगार सृजन और स्किल डेवलपमेंट को भी नई गति मिल रही है।

CM डॉ. यादव ने की पहल की सराहना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीवक्लाउड की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में AI, क्लाउड और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नवाचार भारत को डिजिटल क्षेत्र में सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में निर्णायक योगदान देंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...