अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावा किया की उन्होंने चीन के मुद्दे पर पीएम मोदी से बात की और वो अच्छे मूड में नहीं है।
लेकिन तुरंत इसके बाद ही विदेश मंत्रालय ने उनके इस दावे को खारिज कर दिया है।
मंत्रालय का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हाल में कोई बातचीत नहीं हुई है। दोनों ने आखिरी बार 4 अप्रैल 2020 को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को लेकर बात की थी।
आपको बता दे कि इंडिया और चीन के बीच सीमा विवाद में हुई तनातनी के बाद दो दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि वो मध्यस्थ बन सकते है लेकिन भारत ने कहा की इसकी कोई जरूरत नहीं है।
मंत्रालय ने लद्दाख गतिरोध पर कहा कि भारत और चीन ने बातचीत के माध्यम से सीमा मुद्दों को हल करने के लिए सैन्य और राजनयिक स्तरों पर तंत्र स्थापित किए हैं।