प्रदेश सरकार में कृषि व कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत आज कन्नौज पहुचे। यहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर उन्होंने किसानों की आय दो गुना करने वाले कृषि यंत्रों की निर्माणशाला का उद्घाटन किया गया। साथ ही पर्यवारण मजबूत करने के लिए वृक्षा रोपण भी किया।
मीडिया से बात करते हुए मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि सरकार का संकल्प है कि किसानों की आय को दोगुना किया जाए। कृषि यंत्रों से सम्बंधित जो भारत सरकार व प्रदेश सरकार की मिशन एग्रीकल्चर और मैग्नीशियम के अंतर्गत योजनाएं हैं।
उसमें कृषि यंत्रों को किस प्रकार से किसान के बीच में लाया जाए जिससे किसानों की आय बड़े उसके लिए कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया गया हैं।
आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत सभी को आत्मनिर्भर बनाना हैं। सभी को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई गई हैं। प्रदेश में एक बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा हैं।
जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल सकेगा प्रत्येक विभाग से रिपोर्ट ली जा रही है कि किस विभाग में कितने पद खाली हैं। सबको भरने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे कोई भी युवा बेरोजगार ना रहे हमारे उत्तर प्रदेश में 4 कृषि विश्वविद्यालय हैं।
किसान की आय कैसे दोगुनी उसको संसाधन उपलब्ध हो इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 नए कृषि विज्ञान केंद्र और खोले हैं। विज्ञान केंद्रों में तकनीकी माध्यम से किसानों को जानकारी दी जा रही है।