रिपोर्ट: खुशी पाल
उत्तराखंड(Uttarkhand) में 2022 के विधानसभा चुनाव की सभी तैयारियां कर रही है। आपको बता दें कि इस बार भाजपा ने मोदी नाम को अपना प्रोपागेंडा(Propaganda) बनाया है। इस बार भाजपा मोदी के नाम से जनता से वोट की अपील कर रहे है।

यह भी पढ़ें: CM धामी खटीम विधानसभा से मैदान में खड़े हुए…विपक्ष में भुवन कापड़ी और एसएस कलेर…
आपको बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 57 वोटो से चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं, 2012 के चुनाव की बात करें तो भाजपा ने 70 में से 31 विधानसभा सीटें जीतीं और कांग्रेस ने 32 सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाई थी।

इस बार यह देखना काफी दिलच्सप होगा की 2022 के विधानसभा चुनाव में कौन-सी पार्टी जीत हासिल करती है। इस बार के चुनाव मैदान में भाजपा ने एक नए अभियान को शुरू कर रही है भाजपा इस बार मोदी नाम को इस्तेमाल कर जीत हासिल करने की कोशिश कर रही है।
हालांकि भाजपा के नेताओं का कहना है कि 2017 की तरह इस बार पार्टी कुछ पीछे चल रही है। इस समस्या से निपटने के लिए भाजपा के नेताओँ ने इस बार चुनावी रणनीति बहल दी है। इस बार पार्टी उत्तराखंड में मोदी की वाह-वाह कर रही है। मोदी के नारे लगाए जा रहे है।

मोदी-धामी सरकार के नारे के साथ सभी विधानसभाओं तक प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। वहीं, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को भी यह समझाया गया है कि किस तरह से उन्हें जनता के बीच मोदी को मजबूत करने का संदेश देना है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मोदी के पक्ष में भाजपा को अपना वोट दें।