उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रही है। आपको बता दे कि बुधवार को रिकॉर्ड 451 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद एक बार फिर 145 मरीज मिले हैं।
इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5400 पार पहुंच गया है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज सबसे ज्यादा 68 मामले देहरादून में सामने आए हैं।
वहीं, हरिद्वार में 32, नैनीताल में 31, टिहरी में चार अैर उत्तरकाशी में सात संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद अब संक्रमित मरीजों की संख्या 5445 हो गई है।
बता दें कि 50 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। लेकिन अभी भी 1948 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में अब तक 60 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।