1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. कोरोना संकट के बीच लापरवाही से बाज नहीं आ रहे लोग, चेहरे पर पेंट पोतकर मूर्ख बना रही थी महिला, मास्क नहीं पहनने पर हुआ ये…

कोरोना संकट के बीच लापरवाही से बाज नहीं आ रहे लोग, चेहरे पर पेंट पोतकर मूर्ख बना रही थी महिला, मास्क नहीं पहनने पर हुआ ये…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना संकट के बीच लापरवाही से बाज नहीं आ रहे लोग, चेहरे पर पेंट पोतकर मूर्ख बना रही थी महिला, मास्क नहीं पहनने पर हुआ ये…

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दूसरे लहर के कहर से भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचा हुआ है। महामारी से बचने के लिए डॉक्टर और वैज्ञानिक लोगो को फेस मॉस्क लगान की सलाह दे रहें हैं। इसके साथ कई देश अपने यहां फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। बिना फेस मास्क के पकड़े जाने पर सरकारों ने दंड का भी प्रावधान कर दिया है। इतना सबकुछ होने के बाद भी कुछ लोग मास्क को बोझ और सुंदरता को खराब करने वाला मानते हैं। ऐसा ही सोचने वाली एक महिला मास्क की जगह चेहरे पर पेंट कर घूमती थी। वह प्रशासन और अपने आसपास के लोगों को मूर्ख बना रही थी, लेकिन उसे चेहरे पर मास्क न पहनना खासा महंगा पड़ गया। कोरोना संबंधी नियमों की धज्जियां उड़ाने के लिए महिला का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया।

आपको बता दें कि इंडोनेशिया में भी संक्रमण से बचने के लिए फेस मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। इंडोनेशिया के बाली में हाल ही में दो महिलाओं के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए। ये दोनों महिलाओं ने सुपरमार्केट में जाने के लिए जो मास्क पहना था,  असल में वो मास्क नहीं था बल्कि चेहरे पर मास्क जैसी दिखने वाली पेंटिंग की गई थी। मास्क के बिना सुपरमार्केट में आने की अनुमति नहीं है। इसलिए इनमें से एक महिला ने दुकानदारों को बेवकूफ बनाने के लिए अपने चेहरे पर नीले रंग के मास्क की पेंटिंग बना ली थी।

इन महिलाओँ की काली करतूत का किसी ने चुपके से वीडियो बना लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल विडियो के बाद इन महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस विडिया में साफ देखा जा सकता है कि लीया ने दुकानदारों द्वारा सर्जिकल मास्क के रंगो में अपना चेहरा रंगकर उसे एक वास्तविक मास्क का रूप देने की कोशिश की थी,  जिसके लिए कान तक सफेद लाइन के साथ नियमों से बचने की कोशिश करती नजर आई। वायरल इस विडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।

 

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...