1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकाॅर्ड 97,570 नए मामले सामने आए, संक्रमितों का आंकड़ा 46 लाख के पार

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकाॅर्ड 97,570 नए मामले सामने आए, संक्रमितों का आंकड़ा 46 लाख के पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकाॅर्ड 97,570 नए मामले सामने आए, संक्रमितों का आंकड़ा 46 लाख के पार

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 46 लाख के पार पहुंच गए है। शनिवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला। शनिवार को एक दिन में कोरोना के रिकाॅर्ड 97,570 नए मामले सामने आए है।

इसके बाद देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46,59,985 पहुंच गई। वहीं अच्छी बात यह है कि इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी 36 लाख से ज्यादा हो गई है, साथ ही जांच में तेजी आई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ो के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 1,201 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद देशभर में इस खतरनाक वायरस से 77,472 लोगों की मौत हो गई है। जो कि बेहद दुःखद है।

आंकड़ो के मुताबिक देश में 9,58,316 सक्रिय मामले है जिनका उपचार चल रहा है। जबकि 36,24,197 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैै। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अब मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 77.77 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर घटकर 1.66 फीसदी हो गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में 11 सितंबर तक कोरोना के 5,51,89,266 नमूनों का परीक्षण किया गया। जिनमें से 10,91,251 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...