1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 94,372 नए मामले सामने आए, संक्रमितों का आंकड़ा 47 लाख के पार

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 94,372 नए मामले सामने आए, संक्रमितों का आंकड़ा 47 लाख के पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 94,372 नए मामले सामने आए, संक्रमितों का आंकड़ा 47 लाख के पार

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 लाख के पार पहुंच गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, रविवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 94,372 नए मामले सामने आए है।

इसके बाद देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47,54,357 पहुंच गई। वहीं अच्छी बात यह है कि इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी 37 लाख से ज्यादा हो गई है, साथ ही जांच में तेजी आई है।

मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ो के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 1,114 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद देशभर में इस खतरनाक वायरस से 78,586 लोगों की मौत हो गई है। जो कि बेहद दुःखद है।

आंकड़ो के मुताबिक देश में 9,73,175 सक्रिय मामले है जिनका उपचार चल रहा है। जबकि 37,02,596 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैै।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में 12 सितंबर तक कोरोना के 5,62,60,928 नमूनों का परीक्षण किया गया। जिनमें से 10,71,702 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...