1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलरामपुर में मुस्लिम युवक के शव को कूड़ा गाड़ी में ले जाने के मामले में गंभीर हुआ अल्पसंख्यक आयोग

बलरामपुर में मुस्लिम युवक के शव को कूड़ा गाड़ी में ले जाने के मामले में गंभीर हुआ अल्पसंख्यक आयोग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बलरामपुर में मुस्लिम युवक के शव को कूड़ा गाड़ी में ले जाने के मामले में गंभीर हुआ अल्पसंख्यक आयोग

रिपोर्टर- तबरेज़ कज़िलबाश

बलरामपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आने के बाद से लोगों में प्रशासन के इस कृत्य पर नाराज़गी देखी जा रही है।

बलरामपुर में शव को कूड़े वाली गाड़ी से ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर अब राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने बलरामपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से जवाब तलब किया है।

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य कुंवर इकबाल हैदर ने बलरामपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को चिट्ठी लिखते हुए कहा है की

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग को राष्ट्रीय एवं स्थानीय समाचार पत्रों इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से यह संज्ञान में आया है कि तहसील उतरौला जनपद बलरामपुर में एक मुस्लिम युवक के पार्थिव शरीर को नगरपालिका के कूड़ा डालने वाली गाड़ी से अपमानजनक तरीके से डाला गया है।

उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है और मानवता के परे है। यह प्रकरण गंभीर है जिसे आयोग द्वारा गंभीरता से लिया गया है

इसलिए उपरोक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए आयोग आपसे अपेक्षा करता है कि आप प्रकरण शीघ्र समुचित कार्रवाई करें और

कार्यवाही से दिनांक 15-6- 2020 यानी सोमवार तक आयोग को अवगत कराएं। इकबाल हैदर ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है और इस तरह युवक के शव को कूड़े वाली गाड़ी से ले जाना बेहद गंभीर अपराध है

इसलिए इस मामले में डीएम और एसपी की रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...