प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का प्रसारण रविवार सुबह 11 बजे शाजापुर जिले के शुजालपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बूथ क्रमांक 258 पर किसानों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री एवं जिला प्रभारी नारायण सिंह कुशवाह, सांसद महेंद्र सोलंकी, विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बड़ी संख्या में किसानों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक प्रयासों और जनभागीदारी को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद को बढ़ावा देना और प्रधानमंत्री के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना रहा। उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और इसे प्रेरणादायक बताया।