रिपोर्ट – माया सिंह
आगरा : कोरोना का संक्रमण और ऑक्सीजन की कमी से रोजाना सैकड़ों मौतें हो रही हैं । इस महामारी में ऑक्सीजन की कमी से भयावह मौत का मंजर यूपी में देखने को मिला है , जिसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी । एक पत्नी की लाख कोशिशों के बावजूद भी पति ने उसके गोद में ही दम तोड़ दिया । जिसने इस तस्वीर को देखा उसकी आंखें नम हो गई ।
दरअसल , ऑक्सीजन के लिये तड़प रहे अपने पति को लेकर महिला कई अस्पतालों में भटकती रही । जब कहीं ऑक्सीजन नहीं मिला तो बेबस पत्नी ने अपने पति की जान बचाने के लिये मुंह से सांस देने लगी । लेकिन अफसोस इस कोशिश के बावजूद भी पति का जान नहीं बचा पायी । ऑटो-रिक्शा में पति को मुंह से सांस देते हुए इस महिला की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।
जानकारी के मुताबिक आगरा के विकास कॉलोनी सेक्टर 7 की रहने वाली रेनू सिंघल की यह तस्वीर है । उन्होंने बताया कि अचानक उनके पति रवि सिंघल की तबीयत खराब हो गई और सांस लेने में उन्हें दिक्कत होने लगी । पति कि खराब हालत देख रेनू अकेले ही ऑटो-रिक्शा में पति को लेकर रवाना हो गई ।
असल में अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही रवि की हालत बेहद खराब हो गई और बुरी तरह सांस के लिये तड़पने लगे । पति को जिंदगी और मौत की जंग हारते हुये देख रेनू ने अपने मूंह से ही पति को सांस देने की कोशिश करने लगी । काफी लंबे समय तक माउथ टू माउथ सांसे देने के बाद भी उसकी सांसे ऑक्सीजन नहीं बन सकी और तड़पते हुये पति ने अपनी पत्नी के गोद में ही मौत की नींद सो गया ।
इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है । लोगों के बीच सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर कब तक इस तरह मौत का नजारा देखते रहेंगे और ऑक्सीजन की कमी से अपनों को अपनी आंखों के सामने तड़पकर दम तोड़ते हुये देखते रहेंगे ।