1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव के दरबार में पत्रकारों की बेरहममीं से हुई पिटाई, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

अखिलेश यादव के दरबार में पत्रकारों की बेरहममीं से हुई पिटाई, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अखिलेश यादव के दरबार में पत्रकारों की बेरहममीं से हुई पिटाई, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

मुरादाबाद:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को मुरादाबाद में प्रेस कांन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछ लिया, पत्रकार का सवाल अखिलेश को पसंद नहीं आया तो उन्होने उसको भाजपा का बता दिया। बात इतनी ही हुई होती तो गलीमत थी। उन्होने अपने बाउंसर से पत्रकार की पिटाई करवा दी। इतना ही नहीं पत्रकार के पिटाई पर वहां हंगामा हो गया। जिसमें कई पत्रकार घायल हो गये।

आपको बता दें कि मुरादाबाद के एक होटल में सपा का ट्रेनिंग कैंप चल रहा था। जहां पूर्व मुख्यमंत्री की प्रेस कांन्फ्रेंस हुई। जब मीडियाकर्मीयों ने अखिलेश यादव से सवाल-जवाब करना शुरू किया तो वे भड़क गए। उन्होने पत्रकारों पर ही आरोप लगा दिया। उन्होने पत्रकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि “आप लोग बिके हुए पत्रकार हो, सिर्फ मुझसे ही क्यों पूछते हो, भाजपा से क्यों नहीं पूछते।“

जिसके बाद उन्होने सुरक्षाकर्मीयों से कैमरे के सामने ही कहा की इन्हे मारो। अखिलेश के कहने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की कर दी। जिसके बाद वहां तू-तू मैं-मैं और गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर अखिलेश की सुरक्षा में तैनात कमांड़ों ने मीडिया प्रतिनिधियों को दौड़ाकर पीटा। कई पत्रकार होटल के रसोईं में छिपकर अपनी जान बचाई।

आपको बता दें कि घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे की है। घटना से पत्रकारों में काफी रोष है। कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर लिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार सलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि “मुरादाबाद के वरिष्ठ पत्रकार श्री फरीद शम्सी को सुनिए, वे बुरी तरह जख्मी हैं, समाजवादी पार्टी के गुंडों ने महज सवाल पूछने पर उनकी ये हालत बना दी,बंदूक के कुंदों तक से इस कदर पीटा कि वे बेदम हो गए।“

पत्रकारों पर किये गये इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...