फिल्मों के साथ साथ इन दिनों वेबसीरीज के भी जबरदस्त फैंस हैं, यहां तक की भारत में नेटफ्लिक्स ने ऐसा कब्जा जमाया है कि शायद ही आने वाले समय में इसे कोई रिप्लेस कर सके। इस वक्त इम्तियाज अली की निर्देशित सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज, शी को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है।
हाल ही में रोमांटिक फिल्म ‘लव आज कल’ देने के बाद इम्तियाज ने सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। शी की इसकी कहानी एक महिला सिपाही पर आधारित है जो निकलती तो एक अपराधी को पकड़ने के अंडरकवर ऑपरेशन पर लेकिन इस दौरान वह अपने भीतर छुपी ‘वो’ यानी ‘शी’ को ढूंढ निकालती है।
भारत में नेटफ्लिक्स की या इस साल की तीसरी वेब सीरीज होगी, इससे पहले जमाताड़ा, ताजमहल 1989 आ चुकी है। पहली दो की तरह इसे भी वॉयकॉम 18 की सहयोगी कंपनी टिपिंग प्वाइंट ने ही बनाया है। ट्रेलर के हिसाब ये वेब सीरीज काफी डरावनी नजर आ रही है। इसके रिलीज की बात करे तो यह इसी महीने 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर आएगी।