1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. दिल्ली हिंसा पर बोले इमरान- 20 करोड़ मुसलमानों को भारत में खतरा

दिल्ली हिंसा पर बोले इमरान- 20 करोड़ मुसलमानों को भारत में खतरा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली हिंसा पर बोले इमरान- 20 करोड़ मुसलमानों को भारत में खतरा

अक्सर भारत के खिलाफ विवादित बोल बोलने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर से जहर उगला है। दिल्ली हिंसा को लेकर इमरान ने कहा, भारत में 20 करोड़ मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है।

बता दें इमरान खान ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने संयुक्‍त राष्‍ट्र में पहले ही भविष्‍यवाणी की थी कि जब एक बार जिन्‍न बॉटल से बाहर आ जाएगा तो खूनखराबा बहुत भीषण होगा। कश्‍मीर एक शुरुआत थी। अब भारत के 20 करोड़ मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। विश्‍व समुदाय को अब आवश्‍यक रूप से कार्रवाई करना होगा।’

बुधवार को पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी दिल्ली हिंसा को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा, भारत में मौजूद सुरक्षा बलों को मस्जिद नष्ट करने जैसे बर्बर कृत्यों के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।

आगे इमरान ने आरएसएस पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘आज हम देख रहे हैं कि भारत में नाजियों से प्रेरित आरएसएस की विचारधारा ने एक अरब की जनसंख्‍या वाले परमाणु हथियार संपन्‍न राष्‍ट्र पर कब्‍जा कर लिया है। जब घृणा पर आधारित नस्‍लीय विचारधारा कब्‍जा कर लेती है तो यह खूनखराबे की ओर ले जाती है।’

पाक पीएम ने अपने देश के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर कहा, मैं अपने नागरिकों को यह चेतावनी देता हूं कि पाकिस्तान में अगर किसी ने गैर-मुस्लिमों या उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया तो उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...