1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हाथरस कांड को लेकर आज हो सकते हैं अहम खुलासे, SIT की जांच पूरी

हाथरस कांड को लेकर आज हो सकते हैं अहम खुलासे, SIT की जांच पूरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस कांड को लेकर आज हो सकते हैं अहम खुलासे, SIT की जांच पूरी

हाथरस कांड की जांच के लिए बनाई गई स्पेशल टीम एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है। एसआईटी आज अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है।

गृह सचिव भगवान स्वरूप की अगुवाई में बनी एसआईटी की रिपोर्ट तैयार है और मुमकिन है कि आज वो रिपोर्ट मुख्यमंत्री के पास पहुंच जाए।

और इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद सच्चाई भी सामने आ सकती है। साथ ही एसआईटी की रिपोर्ट के बाद लापरवाह अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

गौरतलब है कि पीड़िता की इंसाफ की मांग लगातार जोर पकड़ रही है और मुमकिन है कि आज ही ये बात साफ हो जाए कि हाथरस का गुनहगार कौन है?

पिछले सात दिनों से यूपी के तीन आला अधिकारियों वाली एसआईटी लगातार हाथरस का सच सामने लाने के लिए काफी मशक्कत कर रही है। एसआईटी ने पीड़ित परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज किया।

सचिव गृह भगवान स्वरूप की अध्यक्षता में बनाई गई एसआईटी में डीआईजी चंद्र प्रकाश द्वितीय और एसपी पूनम भी बतौर सदस्य शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एसआईटी ने अपनी पड़ताल के दौरान पीड़िता परिवार, अभियुक्तों, पुलिस प्रशासन समेत 100 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

इसके साथ ही एसआईटी ने चश्मदीदों से बात की और क्राइम सीन को रीक्रिएट भी किया।

हाथरस में गैंगरेप और हत्या से जुड़ी जानकारियां हर रोज बदल रही हैं और हर रोज हो नए खुलासे हो रहे हैं।

एसआईटी ने जांच के दौरान कुछ नए तथ्य ढूंढे। केस के लिहाज से बेहद अहम ये जानकारियां मोबाइल फोन रिकॉर्ड से निकली हैं।

फोरेंसिक मेडिसिन विभाग ने प्रमाणित किया है कि हाथरस मामले में 19 साल की दलित पीड़िता के साथ रेप का कोई सबूत नहीं मिला है।

ये सर्टिफिकेट उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामे के साथ प्रस्तुत किया है।

इसके मुताबिक, “पीड़िता के साथ वैजिनल और एनल इंटरकोर्स के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

शारीरिक हमले के जरूर सबूत मिले हैं जिसमें उसकी गर्दन और पीठ पर चोट के निशान पाए गए हैं।”

पता चला है कि पीड़िता के भाई का मोबाइल फोन उसकी पत्नी यानी पीड़िता की भाभी इस्तेमाल करती थी।

इस नंबर से आरोपी संदीप के नंबर पर लगातार बातें हुईं। बातचीत का सिलसिला 13 अक्टूबर 2019 से 20 मार्च 2020 तक चला।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...