1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. IMA ने कहा : कोरोना से हालात बिगड़ रहे, कम्यूनिटी ट्रांसमिशन शुरू

IMA ने कहा : कोरोना से हालात बिगड़ रहे, कम्यूनिटी ट्रांसमिशन शुरू

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IMA ने कहा : कोरोना से हालात बिगड़ रहे, कम्यूनिटी ट्रांसमिशन शुरू

देश में कोरोना के नए मामले बढ़ते ही जा रहे है। देश में कुल मरीजों की संख्या 11 लाख के पास जा पहुंची है और ऐसे में अब देश में बढ़ते मामलों को लेकर आईएमए का एक अहम बयान सामने आया है।

आपको बता दे, डॉक्टरों की सबसे बड़ी संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा है कि देश में कम्यूनिटी स्प्रेड हो चुका है। इस एलान के बाद सरकार के होश उड़े हुए है।

अध्यक्ष डॉ वीके मोंगा ने बताया है कि कोरोना अब खतरनाक रफ्तार से बढ़ रहा है। हर दिन मामलों की संख्या लगभग 30,000 से अधिक आ रही है और उनके हिसाब से ये देश के लिए वास्तव में एक खराब स्थिति है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह अब ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहा है और यह एक बुरा संकेत है। इससे पता चलता है कि देश में कोरोना का कम्यूनिटी स्प्रेड शुरू हो चुका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...