1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सावधान! राम मंदिर के नाम पर कट रही आपकी जेब, ऐसे हुआ खुलासा…

सावधान! राम मंदिर के नाम पर कट रही आपकी जेब, ऐसे हुआ खुलासा…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सावधान! राम मंदिर के नाम पर कट रही आपकी जेब, ऐसे हुआ खुलासा…

रिपोर्ट : नंदनी तोदी

मुरादाबाद: भव्य राम मंदिर की तैयारी जोरो शोरो से हो रही है। इसके साथ ही 14 जनवरी से चंदा अभियान की शुरुआत भी हो गई है, जहाँ राष्ट्रपति ने इस अभियान का शुभारम्भ किया। लेकिन अब अवैध वसूली के मामलें सामने आ रहें हैं।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में राम मंदिर निर्माण के नाम पर कथित हिन्दू संगठनों के नेताओं की तरफ से फर्जी चंदे की रसीदें छपवाकर धन उगाही करने का मामला सामने आया है। राम मंदिर निधि समर्पण समिति से जुड़े प्रभात गोयल ने हिन्दू संगठनों से जुड़े चार लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में अवैध रूप से चंदा जमा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात करते हुए कहा की जो लोग इस तरह के धंधे में लिप्त हैं उनकी जगह जेल में है, कानून उन्हें सजा देगा। उन्होंने आगे कहा कि, हम चंदा नहीं कर रहे हैं, हम प्रति एक घर जा रहे हैं जो राम जी से अपनी भावनाएं रखता है, उनसे राम मंदिर के निर्माण में सहयोग ले रहे हैं। यह चंदा नहीं है, चंदा के अर्थ दूसरा होता है, ये सहयोग है, आप चाहें एक ही रुपये दें, उनका एक रुपया ही उनकी भावनाओं को अंकित करेगा। राम मंदिर निर्माण के नाम पर कुछ लोग फर्जी तरीके का काम कर रहे हैं, जो ऐसा करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई इसलिए की जाएगी, क्योंकि ये सहयोग लेने के लिए राम मंदिर निर्माण की टुकड़ियां निर्धारित कर दी गई हैं। जो टुकड़ियों से अलग जाएगा और धन इकट्ठा करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ऐसे लोग जेल जाएंगे.

वहीं, पुलिस का कहना की मामला दर्ज कर लिया गया है और तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें, मुरादाबाद के इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इससे पहले मझौला थाने में बीजेपी नेता की शिकायत पर राम मंदिर के नाम पर चंदा वसूलने वालों पर मुकदमा दर्ज हुआ था और अब मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में एक और केस दर्ज हुआ है, जिसमें हिन्दू संगठनों से जुड़े चार लोगों को आरोपी बनाया गया है।

राम मंदिर निधि समर्पण समिति से जुड़े प्रभात गोयल का कहना है कि मुरादाबाद में लगभग 280 व्यक्तियों को ये जिम्मेदारी दी है वही धन संग्रह करेंगे अन्य कोई व्यक्ति राम मंदिर के निर्माण के नाम पर धन उगाही नहीं कर सकता है। हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि राम मंदिर के नाम पर किसी भी अवैध व्यक्ति को कोई चंदा न दें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...