रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: देश में बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा कीमत पर पेट्रोल मिल रहा है। सोमवार 1 मार्च को मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये, वहीं डीजल की बात करें तो डीजल 88.6 रुपये में मिल रहा है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो पेट्रोल 91.17 रुपए और डीजल 81.47 रुपए लीटर बिक रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढी कामतो पर केंद्र सरकार निशाना पर है।
आज हम आपको उन देशों के बारे में बतायेंगे, जहां 100 रुपये में आप कार की टंकी फुल कर सकते हैं। जबकि भारत में 1 लीटर पेट्रोल लेने के लिए लगभग इतने ही रुपये खर्च करने पड़ रहें हैं।

वेनेजुएला: इस देश को धरती का सबसे बड़ा तेल भण्डार के रुप में जाना जाते है। साल 2018 में वेनेजुएला में 1 रुपया पेट्रोल 67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था। कुछ समय बाद यहां की अर्थव्यवस्था एकाएक चरमरा गई। जिसेसे लोगे को महंगाई का सामना करना पड़ा। उसके बाद सरकार तेल पर सब्सिडी नहीं लगाई। मौजूदा वक्त में यहां 1 रुपया 45 पैसा प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है।
ईरान: वेनेजुएला के बाद सस्ते पेट्रोल के देश में नंबर आता है ईरान का। ईरान में 1 लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 4 रुपए 50 पैसे चुकाने पड़ते हैं। आपको बता दें कि इस देश में भी पेट्रोल का भंडार है। लेकिन अगर कीमत को वेनजुएला के मुकाबले देखें तो यहां पेट्रोल की कीमत महंगा है।
अंगोला: अफ़्रीकी देशों में गरीबी होने के बावजूद भी भारत के मुकाबले यहां पेट्रोल की कामत काफी सस्ता है। अंगोला में 17 रुपए 82 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि अंगोला पहले मैप में लोगों की नजर से दूर था लेकिन यहां ईंधन और सोने की खान मिलने के बाद यह चर्चा में आ गया।

अल्जीरिया: इस लिस्ट में अल्जीरिया भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका रखता है।यहां एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए 25 रुपए 15 पैसे खर्च करने पड़ते हैं। अल्जीरिया के बाद कुवैत में भी पेट्रोल कीमत 25 रुपए 26 पैसे प्रति लीटर है। कुवैत में ऊर्जा के कई सोर्स हैं। यहां तेल के भंडार हैं जिसे एक्सपोर्ट कर देश पैसे बनाता है।
इस लिस्ट में अगला नंबर सूडान का है। सूडान में भी भारत के मुकाबले काफी सस्ता पेट्रोल मिलता है। यहां 1 लीटर तेल के लिए आपको 27 रुपए 53 पैसे देने पड़ते हैं। वहीं इस लिस्ट में तीन एशियाई देशों का नाम और शामिल हैं, जहां भारत के मुकाबले पेट्रोल सस्ता मिलता है। ये देश हैं कज़ाकिस्तान, क़तर और तुर्कमेनिस्तान।
इन देशों में तीस रूपये से कम कीमत में पेट्रोल मिलता है। जहां कज़ाकिस्तान में 29 रुपए 70 पैसे क़तर में ये 29.96 पैसे है। तुर्कमेनिस्तान में 1 लीटर के बदले आपको 29 रुपये 96 पैसे देने पड़ते हैं।