1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. सपने में अगर ये चीजें दिखें तो समझ लेना शादी होने वाली है, खुद को नाचता देखें तो मैरिड लाइफ रहेगी खुशहाल…

सपने में अगर ये चीजें दिखें तो समझ लेना शादी होने वाली है, खुद को नाचता देखें तो मैरिड लाइफ रहेगी खुशहाल…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सपने में अगर ये चीजें दिखें तो समझ लेना शादी होने वाली है, खुद को नाचता देखें तो मैरिड लाइफ रहेगी खुशहाल…

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: कई बार हमें रात को सोते वक्त सपने दिखायी देते है। कभी-कभी ये सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले ही सचेत कर जाते है। वैसे शकुन शास्त्र और स्वप्न ज्योतिष में रात को दिखने वाले सपनों के शुभ व अशुभ संकेतों का वर्णन किया गया है। कई सपने ऐसे होते है जो हमें होने वाली बिमारी या दुर्घटना के बारे में सचेत कर देते है। लेकिन कुछ सपने ऐसे होते है जो हमें शुभ संकेत देते है। जैसे घर में शादी या बच्चें के जन्म होने पर भी हमें कई बार सपनों में संकेत मिल जाता है। तो चलिए आज हम बात करेंगे उन सपनों के बारे में जिनका संबंध हमारे वैवाहिक जीवन या विवाह से जुड़ा होता है-

अगर आपको सपने में इन्द्रधनुष दिखता है तो ये शुभ माना जाता है। ये जल्द ही शादी होने का भी संकेत देता है।

सपने में अगर प खुद को नाचते देखें तो शीघ्र ही विवाह हो जाता है और दांपत्य जीवन सुखमय होता है।

सपने में यदि कोई अविवाहित युवक कढ़े हुए वस्त्र देखता है तो उसे सुन्दर एवं सुशील पत्नी मिलती है।

सपने में सोने के आभूषण उपहार स्वरुप प्राप्त हो तो उस लड़की का विवाह किसी धनी व्यक्ति से होता है।

सपने में स्वयं को मेले में घूमते हुए दखें तो जल्दी ही योग्य जीवनसाथी मिलता है।

सपने में किसी पुजारी, पादरी अथवा मौलवी को देखने पर वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

सपने में हीरे के देखने शुभ नहीं होता। इसके नकारात्मक असर हमारे दाम्पत्य जीवन पर हो सकता है।

सपने में कोई पुरुष अपनी दाढ़ी बनाता है अथवा किसी दूसरे से बनवाता है, तो उसके दाम्पत्य जीवन की समस्त कठिनाइयां समाप्त हो जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...