1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. कुंभ में जाने की कर रहें हैं तैयारी तो जान लें ये बातें, नहीं तो भरना पड़ सकता है जुर्माना

कुंभ में जाने की कर रहें हैं तैयारी तो जान लें ये बातें, नहीं तो भरना पड़ सकता है जुर्माना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कुंभ में जाने की कर रहें हैं तैयारी तो जान लें ये बातें, नहीं तो भरना पड़ सकता है जुर्माना

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कुंभ भारतीय आस्था का प्रतीक और हिंदू धर्म का सबसे पवित्र पर्व देव भूमि उत्तराखंड में अगले महीने शुरु होने जा रहा है। जिसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एसओपी यानि स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिजर जारी कर दी है। इस सिस्टम के तहत कुंभ में भाग लेने वालों के लिए 72 घंटे के भीतर कोविड आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य हो गया है। इस रिपोर्ट के बिना कुंभ मेले में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। जिसके बाद केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की जिम्मेदारियों को भी बढ़ा दिया है।

एसओपी में केंद्र सरकार ने निर्देश दिया है कि कुंभ मेले में केलव उन्ही स्वास्थ्यकर्मीयों की ड्यूटी लगाई जायेगी, जिन्होने कोविड वैक्सीन लगवा लिया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने कुंभ मे शिरकत करने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट के साथ-साथ उन्हें अपने शहर के निकटतम स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी मेडिकल प्रमाण पत्र भी लाना होगा। जबकि उन्हे कुंभ में शामिल होने के लिए सबसे पहले उत्तराखंड सरकार की वेबसाइड पर रजिस्ट्रेशन भी करना होगा।

केंद्र सरकार की तरफ से जारी गाइड-लाइन में इन चीजों का रखना होगा ध्यान

1 कुंभ मेले में सभी श्रद्धालुओं के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके लिए राज्य सरकार सस्ती दरों पर मेले में मास्क उपलब्ध कराएगी। बिना मास्क पकड़े जाने पर जुर्माना भी भरना पड़ेगा।

2 राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि 65 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को कुंभ मेले में न जाने के लिए प्रेरित करना होगा।

3 राज्य सरकार के ऐेसे कर्मचारी जो बुजुर्ग हैं और गर्भवती महिलाओं आदि को कोई ऐसी ड्यूटी नहीं दी जाएगी, जिसमें वह सीधे श्रद्धालुओं का सामना करें।

4 सभी सार्वजनिक स्थानों पर कम से कम छह फीट की दूरी बनाकर चलना होगा।

5 मेले के दौरान या तो थोड़ी-थोड़ी देर बाद अपने हाथ साबुन से धुलने होंगे या फिर हैंड सैनिटाइजर साथ रखना होगा। इसके लिए राज्य सरकार को सार्वजनिक स्थानों पर हाथ धोने और सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी।

6 कुंभ मेला स्थल पर कहीं भी थूकना प्रतिबंधित होगा।

7 सभी को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल करना होगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुंभ आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुंभ को लेकर एसओपी जारी कर दी है। एसओपी के अनुसार मेले की व्यवस्थाएं तैयार की जाएंगी। वहीं मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि यह कुंभ पूरी तरह से बेदाग होगा।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...