1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. आप भी ऑन लाइन खरीद रहे हैं आईफोन तो सावधान हो जायें, कहीं इस महिला की तरह न हो आपके साथ

आप भी ऑन लाइन खरीद रहे हैं आईफोन तो सावधान हो जायें, कहीं इस महिला की तरह न हो आपके साथ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आप भी ऑन लाइन खरीद रहे हैं आईफोन तो सावधान हो जायें, कहीं इस महिला की तरह न हो आपके साथ

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आईफोन का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है, विदेशो में तो लगभग सभी लोग आईफोन का ही इस्तेमान करते हैं। वहीं भारत में भी इसका क्रेज कम नहीं है। आईफोन काफी मंहगा मिलता है, लेकिन भारत में लोग पैसा बचाकर आईफोन लेने की सोचते हैं। इस फोन को खरीदने के लिए आप चाहें तो स्टोर से या फिर ऑनलाइन पर्चेस कर सकते हैं। लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड के चांसेस भी ज्यादा होते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड का एक ताजा मामला चीन से सामने आया है।

आपको बता दें कि चीन की एक महिला, जिसका नाम लियू  बताया जा रहा है, उसने अपने लिए ऑनलाइन आईफोन 12 प्रो मैक्स ऑर्डर किया। जब उसका फोन डिलीवर किया गया तो उसने बड़ी खुशी के बॉक्स खोला। बॉक्स खोलते ही उसकी सारी खुशी गम में बदल गई। आपको बता दें कि उसने जो आईफोन का बाक्स खोला था। उसमें आईफोन 12 प्रो मैक्स की जगह एप्पल का जूस था।

इस फोन की कीमत एक लाख रुपये है। महिला ऑनलाइन एक लाख रुपये ट्रांजैक्शन कर फोन की जगह एप्पल का जूस पाई। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत डिलीवरी कंपनी से की, हद तो तब हो गई जब कंपनी ने इसकी जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार कर दिया। ऐसे में अब महिला को एक लाख रुपये का चूना लगा दिया गया। आईफोन की जगह महिला को जो जूस पैक कर दिया गया था, उसकी कीमत मात्र 12 रुपये है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि महिला ने ये फोन एपल के ऑफिशियल साइट से खरीदी थी फिर भी उसके साथ ये फ्रॉड हुआ।

महिला ने आपने साथ हुई इस फ्रॉड की शिकायत पुलिस से की है, वहीं दूसरी ओर एप्पल ने भी इसकी जॉच शुरु कर दी है। आखिर ये धोखाधड़ी कहां से हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस तरह की ठगी से कैसे बचा जाए?  आपको बता दें कि अगर आप भी कभी ऑनलाइन महंगी चीज मंगवाते हैं तो कोशिश करें कि उसका वीडियो बना लें। विडियो बनाने से आपके पास सबूत रहेगा कि आपको गलत पैकेट डिलीवर किया गया है। ऐसे में आपके पास रिफंड क्लेम करने का सबूत रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...