1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सावधान! पुलिस का ये खुलासा उड़ा सकता है आपके होश…

सावधान! पुलिस का ये खुलासा उड़ा सकता है आपके होश…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सावधान! पुलिस का ये खुलासा उड़ा सकता है आपके होश…

बाराबंकी: आपके मोहल्ले और कॉलोनी में अकसर सब्जी का ठेला लेकर फेरी लगाने लोग आते ही होंगे और लगभग सभी उससे सब्जी खरीदते होंगे मगर कभी ऐसा सोंचा है कि आपके मोहल्ले में सब्जी वाले का आना किसी बड़े खतरे की निशानी है अगर नहीं तो उत्तर प्रदेश की बाराबंकी पुलिस का यह खुलासा जरूर देख लें इससे आपकी आँखें खुल जाएंगी। पुलिस ने सब्जी बेचने वाले गिरोह के पास से लगभग 10 लाख रुपये का चोरी का सामान जब्त किया है और आरोपियों के पास से नगदी और जेवरात भी शामिल हैं। वहीं दो बाइक के साथ अवैध तमंचा और गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है की गिरोह के खुलासे का बाद से चोरियों के मामले में कमी दर्ज कि जाएगी।

बाराबंकी पुलिस की गिरफ्तर में आए अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्य घरों में चोरी करने का काम करते है और चोरी करने वारदात को देने के लिए सब्जी वाला बनकर मोहल्लों और कॉलोनियों में जाते थे और घरों की रेकी कर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

घरों में रेकी कर वारदात को देते थे अंजाम

गिरफ्तार किए गए पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान सहित चोरी की 2 बाईक और अवैध हथियार जब्त किए हैं और गिरोह को पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। और पुलिस आरोपियों के साथियों तलाश में जुटी हुई है, पुलिस के अनुसार यह लोग सिर्फ बाराबंकी में ही सीमित न रहकर आसपास के जनपदों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।पुलिस सभी आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है।

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद का कहना है की एक अंतर्जनपदीय गैंग है और यह लोग मोहल्लों, कालोनियों में सब्जी का ठेला लेकर घुसते थे और घरों की रेकी कर रात होते ही अपने असली काम को अंजाम देते थे और घरों में अपना हाथ साफ कर देते थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...